उज्जैन RPF का बड़ा एक्शन: चलती ट्रेनों में SLR कोच काटकर पार्सल चुराने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
चलती ट्रेनों में पार्सल चोरी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरपीएफ (RPF) उज्जैन ने बड़ी सफलता हासिल की है। सूरत क्राइम ब्रांच और मुंबई मंडल की संयुक्त टीम के साथ मिलकर यूपी और बिहार में छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 7 लाख रुपये से अधिक का चोरी का माल (5.60 लाख के रेडीमेड कपड़े और 1.50 लाख की आर्टिफिशियल ज्वेलरी) बरामद हुआ है।
जांच में सामने आया कि आरोपी रेलवे मेंटेनेंस कर्मचारियों जैसी पोशाक पहनकर एसएलआर (SLR) कोच में दाखिल होते थे और इलेक्ट्रिक कटर से प्लाईवुड व लोहे की चादर काटकर पार्सल चुरा लेते थे, जिससे यात्रियों को लगता था कि मरम्मत का काम चल रहा है। संयुक्त टीम ने वाराणसी से मुख्य आरोपी अनिल पटेल और बिहार के मुंगेर से मोहम्मद जाहिद व मोहम्मद वि�