उज्जैन: राहुल-प्रियंका गांधी से बदसलूकी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़े पहनकर निकाला मार्च
दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उज्जैन में कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप काले कपड़े पहनकर और हाथों पर काली पट्टी बांधकर टावर चौक स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के पास धरना दिया। इसके बाद टावर चौक से शहीद पार्क तक पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन का समापन शहीद पार्क में ज्ञापन सौंपने के साथ हुआ, जिसमें जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई।
#UjjainNews #CongressProtest #RahulGandhi #PriyankaGandhi #MPNews