उज्जैन: सीवरेज के गंदे पानी में धरने पर बैठे BJP पार्षद, 3 साल पुरानी समस्या पर अधिकारियों की अनदेखी का आरोप
उज्जैन के वार्ड क्रमांक 2 में सीवरेज की गंभीर समस्या से आजिज आकर भाजपा पार्षद भुरू हेमंत गेहलोत ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पिपलीनाका-भैरवगढ़ रोड पर लंबे समय से जमा सीवरेज के गंदे पानी के बीच उतरकर पार्षद धरने पर बैठ गए। पार्षद का आरोप है कि क्षेत्रवासी पिछले तीन साल से इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे और अब फोन तक उठाना बंद कर दिया है। पार्षद ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
#UjjainNews #SewageProblem #BJPCorporator #PublicProtest #UjjainUpdates