विकासखंड कोरांव मुख्यालय के सभागार में सोमवार को जल संचय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चली, जिसमें विकासखंड कोरांव के ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों, केयर टेकर और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया।