कोरांव: एसडीएम कोरांव ने नगर पंचायत कोरांव में जल भराव वाले मोहल्लों का निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था कराने के दिए निर्देश
उपजिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे नगर पंचायत कोरांव के जल भराव वाले मोहल्लों का दौरा किया। उन्होंने भरे पानी को निकलवाने के लिए अधिशासी अधिकारी और हल्का लेखपाल को निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि लगातार बारिश के कारण शास्त्री नगर मोहल्ले में पानी भरने की बड़ी समस्या है। लोगों को अपने घरों तक आने-जाने के लिए पानी में से होकर गुजरना