_*दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम!*_
*👉🏾👉🏾 संविधान दिवस पर SSP ने पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान की शपथ! संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प!!*
*👉🏾👉🏾 रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया!*
_सहारनपुर। संविधान दिवस-2026 के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा एवं श्रद्धा रखने तथा उसके मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया। साथ ही देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इस अवसर पर भारतीय संविधान के महत्व पर जोर देते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करने का संदेश दिया गया!!_
संविधान का सम्मान, लोकतंत्र का अभिमान!
🇮🇳 दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7 🇮🇳
#SaharanpurPolice #ConstitutionDay2026 #संविधान_दिवस #IndianConstitution #SSPSaharanpur #UPPolice #SaharanpurNews #ConstitutionOfIndia #Democracy #ConstitutionalValues #PoliceNews #UttarPradeshPolice #सहारनपुर_पुलिस #भारतीय_संविधान #लोकतंत्र #News7