दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम।
👉🏾👉🏾 मिर्जापुर में मतदाता सूची को लेकर चल रहा विशेष अभियान! नए वोट बनवाने और नामों में सुधार कराने पहुंचे लोग!!
👉🏾👉🏾 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनने का मौका, बीएलओ ने संभाला मोर्चा पात्र नागरिकों से वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने की अपील!!
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_कस्बा मिर्जापुर में मतदाता सूची को अपडेट करने के उद्देश्य से विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं के पंजीकरण और पुराने रिकॉर्ड में संशोधन का कार्य कराया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से पहले ही लोगों को जागरूक किया गया, जिसका असर भी देखने को मिला।जानकारी के अनुसार, नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से उन युवाओं से आगे आने की अपील की, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, लेकिन अभी तक उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हुआ है। साथ ही नाम, पता और अन्य जानकारियों में गलतियां होने पर उन्हें दुरुस्त कराने की भी जानकारी दी गई।इसके बाद कस्बे के विभिन्न बूथों पर बीएलओ ने नए मतदाता बनाने और सूची में आवश्यक संशोधन के लिए जिम्मेदारी संभाली। अभियान के दौरान लोगों को आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए पात्र नागरिकों के पंजीकरण एवं संशोधन का कार्य किया गया।इस मौके पर प्रशासन की ओर से नागरिकों को संदेश दिया गया कि मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज नहीं है या विवरण में कोई त्रुटि है तो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करें।कार्यक्रम में विभिन्न बूथों के बीएलओ, विभिन्न पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट एवं ग्राम पंचायत सहायक अरशद अली, लेखपाल सुमित कुमार, भाजपा कार्यकर्ता अनुज सैन व अरुण कुमार, समाजसेवी सुलेमान मलिक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि काशिफ अली, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं प्रधान पद के प्रत्याशी सनवर चौधरी सहित कस्बे के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे!!लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा अपना वोट जरूर बनवाएं और मतदाता सूची में किसी भी तरह की गलती को समय रहते ठीक कराएं!!_
#News7 #SaharanpurNews #MirzapurNews #VoterRegistration #VoterListRevision #NewVoterRegistration #BLO #ElectionAwareness #मतदाता_जागरूकता #नया_वोट #मतदाता_सूची #सुमित_कुमार #MirzapurSaharanpur #UPNews #Democracy #VotingRights #सच्चाई_के_साथ_हरदम