दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम।
👉🏾👉🏾 विधायक राजीव गुम्बर के आश्वासन पर विजयकान्त चौहान का 3 दिन से जारी आमरण अनशन समाप्त! जूस पिलाकर खुलवाया अनशन, कुडासुर हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान!!
👉🏾👉🏾 मेयर का पुतला फूंककर हिन्दू संगठनों ने जताया विरोध, नुमाइश कैंप से कूड़ासुर हटाने की मांग तेज!!
सहारनपुर। नुमाइश कैंप में कूड़ासुर हटाने की मांग को लेकर शेरे हिन्द विजयकान्त चौहान उर्फ जूनियर भगत सिंह का तीन दिन से जारी आमरण अनशन रविवार को नगर विधायक राजीव गुम्बर के आश्वासन पर समाप्त हो गया। विधायक ने अनशन स्थल पर पहुंचकर विजयकान्त को जूस पिलाया और जल्द कूड़ासुर हटवाने का भरोसा दिया।
इससे पूर्व समर्थकों और हिन्दू संगठनों ने मेयर का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। विजयकान्त ने कहा कि अनशन समाप्त हुआ है, लेकिन कूड़ासुर हटने तक आंदोलन जारी रहेगा। मांग पूरी नहीं होने पर नगर निगम और महापौर के घेराव की चेतावनी भी दी।
इस दौरान अशोक राजपूत, योग चुघ, विक्की गेरा, मयंक गेरा, कार्तिक चौहान, प्रदीप डोडा सहित अनेक सामाजिक एवं हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Saharanpur #News7 #TheSaharanpurVoice #SaharanpurNews #VijayKantChauhan #RajivGumber #NumaishCamp #Kudasur #GarbageProblem #CleanSaharanpur #MunicipalCorporation #Mayor #HinduOrganizations #PublicProtest #ProtestAgainstMayor