दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7 सच्चाई के साथ हरदम।
👉🏾👉🏾 थाने में ही पुलिस पर टूट पड़ा चाकूधारी! जामा मस्जिद थाने में 5 पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ वार, फरार होकर 4 और जवानों को किया घायल!
👉🏾👉🏾 पुलिस ने घेराबंदी कर चलाए 8 राउंड फायर, आरोपी के पैरों में लगीं 6 गोलियां; परिवार की शिकायत पर काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था!
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कानून के रखवालों पर ही थाने के अंदर जानलेवा हमला होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में काउंसलिंग के लिए बुलाए गए 30 वर्षीय नबील ने अचानक चाकू निकालकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
परिवार की शिकायत पर बुलाया था थाने!
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी की मां और बहन ने उसके खिलाफ परेशान करने और पैसों को लेकर विवाद की शिकायत की थी। इसी मामले में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे नबील को जामा मस्जिद थाने बुलाया गया था। बातचीत के दौरान उसने अचानक चाकू निकाल लिया और पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। हमले में दो सब-इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल और एक एएसआई घायल हुए।
स्कूटी छीनकर भागा, पीछा करने पर फिर किया हमला!
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी थाने से फरार हो गया और रास्ते में एक व्यक्ति से स्कूटी छीनकर भाग निकला। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए चितली कब्र इलाके में घेराबंदी की। यहां भी आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें चार और जवान घायल हो गए। इस तरह कुल नौ पुलिसकर्मी घायल हुए।
8 राउंड फायरिंग, पैरों में लगीं 6 गोलियां!
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को काबू करने के लिए जवाबी कार्रवाई में 8 राउंड फायर किए गए, जिनमें से 6 गोलियां उसके पैरों में लगीं। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की जा रही हैं, जिनमें पुलिस पर हमला और स्कूटी छीनने की घटना भी शामिल है।
फिलहाल आरोपी का अस्पताल में उपचार चल रहा है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
सवाल यह है कि जब पुलिस थाना भी सुरक्षित नहीं रहा, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कितनी बड़ी चुनौती है?
दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7 *सच्चाई के साथ हरदम।*
#JamaMasjid #DelhiPolice #DelhiCrime #PoliceAttack #KnifeAttack #OldDelhi #BreakingNews #DelhiNews #CrimeNews #PoliceEncounter #Nabeel #CrimeUpdate #IndiaNews #LatestNews #News7