दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7 सच्चाई के साथ हरदम।
👉🏾👉🏾 सहारनपुर पहुंचे ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद! कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में उच्चस्तरीय जांच की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन!!
👉🏾👉🏾 सर्किट हाउस में स्वागत के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे दोनों सांसद, छुटमलपुर में चंद्रशेखर आजाद के आवास पर भी पहुंचे ओवैसी!!
सहारनपुर। AIMIM प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के साथ सहारनपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में स्वागत के बाद दोनों नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम प्रशासन लवी त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने और अन्य मस्जिदों व मदरसों को जारी नोटिसों पर कार्रवाई रोकने की मांग की गई। नेताओं ने संबंधित पक्षों को अपना कानूनी पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर देने की बात भी कही।
इसके बाद दोनों नेता छुटमलपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद के आवास पहुंचे, जहां समर्थकों की भीड़ मौजूद रही। दोनों नेताओं की इस संयुक्त यात्रा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति और 26 नवंबर को लखनऊ में प्रस्तावित महारैली के लिहाज से अहम माना जा रहा है।