#बलरामपुर ! महिला अस्पताल के PNC वार्ड में कुत्ता घुसने का वीडियो वायरल, 22 सेकंड के वायरल वीडियो में साफ-सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल...
#बलरामपुर। जिला महिला अस्पताल का 22 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर के अंदर एक कुत्ता घूमता व दूसरा कुत्ता बेड के नीचे नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि कुत्ता अस्पताल के PNC (प्रसवोत्तर देखभाल) वार्ड तक पहुंच गया, जहां प्रसव के बाद महिलाएं भर्ती रहती हैं और उनके नवजात बच्चों का भी इलाज व देखभाल होती है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
हालांकि अभी तक वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
I News Utl वायरल की पुष्टि नहीं करता है।