मुशहरी: रामनवमी से एक दिन पहले जिले में निकाला गया फ्लैग मार्च, रामनवमी के जुलूस पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर
मुजफ्फरपुर में रामनवमी का त्योहार शांति और सद्भाव से मनाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक रामनवमी पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर पूरी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने किसी भी उपद्रव को रोकने के लिए मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला.