हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने चमगादड़ टापू से 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा हिस्ट्रीशीटर
नगर कोतवाली पुलिस ने चमगादड़ टापू से चेकिंग के दौरान 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। श्यामपुर का माजरा निवासी आरोपी राजू शर्मा उर्फ नंगा पहले भी नशा तस्करी में कई बार जेल की हवा खा चुका है। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने शनिवार दोपहर डेढ़ बजे बताया कि आरोपी के खिलाफ एक बार फिर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।