हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गैस प्लांट और सलेमपुर के आसपास शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 25 लोगों को पकड़कर किया चालान
हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। गैस प्लांट और सलेमपुर के आसपास खुलेआम शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे 25 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। उन्हें कोतवाली लाया गया जहां सभी का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। साथ ही सभी लोगों को दोबारा से पकड़े जाने पर और भी ज्यादा सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है ।