हरिद्वार: दिल्ली-देहरादून NH पर रोड़ी बेलवाला में देर रात नशे में धुत युवती ने जमकर काटा हंगामा
नशे में धुत युवती ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में शुक्रवार जमकर हंगामा किया। घटना दिल्ली देहरादून NH की है। इस दौरान युवती ने सड़क पर तमाम गाड़ियों को रोक रोक कर उन्हें परेशान किया। युवती ने ट्रैफिक पुलिस को भी नहीं बख्शा। युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है।