हरिद्वार: पथरी थाना पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय से थे वांछित
पथरी थाना पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सचिन और रामपाल हैं जो मोटर व्हीकल एक्ट और मारपीट के अलग अलग मुकदमे में वांछित चल रहे थे। लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने के कारण दोनों के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किए गए। आदेश के अनुपालन में पथरी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार पर फिर से कोर्ट में पेश कर दिया।