हरिद्वार: एसपी जीआरपी के निर्देश पर शुक्रवार रात हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान
एसपी जीआरपी के निर्देश पर शुक्रवार रात 9 बजे अचानक हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आने जाने वाले सभी यात्रियों की चेकिंग की गई। प्लेटफार्म पर घूम रहे लोगों से भी जीआरपी ने जानकारी ली। जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि आगामी चारधाम यात्रा को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।