हरिद्वार: हाथी पुल के पास कपड़े पर गालियां लिखकर शराब मांगते युवक की रील हुई वायरल, नगर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
मांस और मदिरा के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र हर की पौड़ी क्षेत्र में हाथी पुल के नजदीकी एक युवक द्वारा बनाई गई रील जमकर वायरल हो रही है। आरोपी युवक एक कपड़े पर गालियां लिखकर शराब पिलाने की लोगों से अपील कर रहा है। नगर कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले में वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार रात 9 बजे कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने जानकारी दी।