बंदरा: पीरापुर में डिलीवरी से पहले झाड़ियों में छिपाई 85 लीटर विदेशी शराब जब्त, कारोबारी हुए फरार
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत पियर थाना क्षेत्र के पीरापुर मिडिल स्कूल के पास पुलिस ने शराब तस्करों की योजना पर पानी फेरते हुए डिलीवरी से पहले ही करीब 85 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे प्राथमिकी दर्ज की गई। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब कारोबारी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।