मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत बंदरा पंचायत वार्ड संख्या 05 स्थित ब्रह्मस्थान प्रांगण में मंगलवार सुबह 11 बजे चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। शोभा यात्रा की शुरुआत बूढ़ी गंडक नदी के रतवारा घाट से की गई, जहां आचार्य रौशन झा ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई।