बंदरा: मतलूपुर के प्राचीन बाबा खगेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालु महिला झपटमारों का शिकार, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत के मतलूपुर स्थित प्राचीन बाबा खगेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में इक श्रद्धालु महिला झपटमारों के शिकार हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ में एक महिला के गर्दन से सोने का आभूषण झपट लिया। पीड़िता के मुताबिक आभूषण की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताया गया है।