मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड में शुक्रवार देर रात 8 बजे तक बीपीआरओ और पंचायत सचिवों ने सोलर लाइट की सीएमएस ऐप से जांच की। इस दौरान नूनफारा और मतलुपुर पंचायत के अलावा अन्य पंचायत के कई जगहों पर लाइटें बंद मिलीं। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत पंचायतों सोलर लाइट लगाई गई थी।