बंदरा: मतलुपुर के बाबा खगेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर न्याय समिति की बैठक में सुरक्षा पर विचार-विमर्श
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा, प्रखंड क्षेत्र के मतलुपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर गुरुवार दोपहर एक बजे में बीडीओ आमना वसी की अध्यक्षता में न्यास समिति की बैठक हुई। जीसमें जलाभिषेक व मेले में भीड़ की सुरक्षा पर विचार-विमर्श किया गया। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा, सफाई, पेयजल, पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई।