बंदरा: सकरी मन में सुंदरकांड पाठ के साथ अखंड हवन शुरू, महाशिवरात्रि पर होगा भव्य आयोजन
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड स्थित सकरी मन बाबा जीवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे से सुंदरकांड पाठ के साथ 24 घंटे के शिव नाम धुन एवं अखंड हवन की शुरुआत हुई। उपमुखिया शिवनाथ सिंघानियां ने बताया कि विगत कई वर्षों से यहां महाशिवरात्रि पर धार्मिक आयोजन होता आ रहा है।