सोरांव: मऊआइमा इलाके में दबंगों ने महिला के घर पर ताला बंद कर किया कब्जा, शिकायत दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में मकान पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि करीब 40-50 लोगों ने उसके मकान का ताला तोड़कर घर में घुसकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट तथा अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप है। पीड़िता ने नामजद व अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की