करछना: बसरीया गांव के सामने ट्रेन के सामने कूदकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
करछना थाना क्षेत्र के बसरीया गांव के सामने दिल्ली हावड़ा रेल रूट मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे के करीब एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद स्थानी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना होने पर करछना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची । मृतक व्यक्ति की पहचान न होने की दशा में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।