करछना: सेमरहा गांव में किशोर की हत्या का पुलिस ने किया अनावरण, 9 अभियुक्तों को भेजा गया जेल
करछना थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव में बीते शनिवार तथा रविवार के मध्य रात्रि गांव के ही राजू निषाद की प्रेम प्रसंग के चलते फावड़े से काटकर हत्या कर दिया गया था। बुधवार शाम 6 बजे करीब पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल भेजे गए अभियुक्तों में एक महिला तथा दो बाल अपचारी शामिल है।