करछना: ककरम गांव में शॉर्ट सर्किट से छप्पर व कच्चे खपरैल घर में आग लगने से तीन मवेशी झुलसे, गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख
करछना थाना क्षेत्र के ककरम गांव निवासी राम सिंह यादव के यहां बुधवार सुबह के वक्त शॉर्ट सर्किट से छप्पर तथा कच्चे खपरैल घर में आग लग गए। जिसके कारण छप्पर के नीचे बंधी तीन मवेशी झुलस गई जबकि कच्चे खपरैल घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने मामले को लेकर ग्राम प्रधान तथा तहसील प्रशासन को जानकारी दिया है।