करछना: नैनी इलेक्ट्रॉनिक बस चार्जिंग स्टेशन से ट्रक पर लदे 1 कुंटल 80 किलो गांजे के साथ एसटीएफ ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक बस चार्जिंग स्टेशन के पास से मंगलवार को एसटीएफ तथा नैनी पुलिस ने ट्रक पर लदा एक कुंटल 80 किलो अवैध गांजा के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में मोहम्मद अहसन पुत्र स्व इब्राहिम खान निवासी मिर्जापुर, मोहम्मद कैफ पुत्र जमील अहमद निवासी चंदौली, मन्नन खान पुत्र सरफराज खान निवासी सोनभद्र के रूप में है