करछना: नैनी में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जोनल कार्यालय का लोकार्पण महापौर प्रयागराज ने फीता काटकर किया
तहसील करछना क्षेत्र के नैनी में मंगलवार शाम 4 बजे के करीब स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जोनल कार्यालय का मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा इस कार्यालय के होने से शहर की जनता को बुनियादी सुविधाओं में बेहतर एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने में मदद मिलेगा।