करछना: करछना ब्लॉक परिसर में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में 130 प्रस्ताव प्राप्त हुए
करछना ब्लॉक परिसर में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख करछना सरोज द्विवेदी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में 130 प्रस्ताव प्राप्त हुआ। बैठक से पूर्व पहले पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय राज सिंह के द्वारा ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की लंबित मानदेय की मांग को लेकर नाराजगी जताई गई। खंड विकास अधिकारी ने समझते हुए सदन शुरू कराया।