बथनाहा: बथनाहा में तिरहुत स्नातक-शिक्षक चुनाव के लिए मतदान जारी, एडिशनल एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर बथनाहा में मतदान जारी है। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।