बथनाहा: भुवनेश्वर महादेव मंदिर से निकली भव्य बारात, जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
बथनाहा प्रखंड के महुआवा पंचायत अंतर्गत लछुआ गांव स्थित भुनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया।