बथनाहा: बथनाहा में बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 1313 लीटर विदेशी शराब जब्त, होली से पहले पुलिस ने तस्करों पर कसा शिकंजा
बथनाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, जिसमें कुल 1313 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई