बथनाहा थाना क्षेत्र के मैवी बाजार में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 195 बोतल नेपाली सौफी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कथित तस्कर मौके से फरार हो गया। बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।