बथनाहा: महुआवा पिकेट पुलिस ने 42 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
बथनाहा थाना अंतर्गत महुआवा पिकेट पुलिस टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को 42 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।