"हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम": नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प हाईड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण
==================================
समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, रामपुरा तहसील में बन रहा प्रदेश का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट
==================================
एसडीएम किरण आजना, अक्षय ऊर्जा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
=================================
प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने गुरुवार को #नीमच जिले की रामपुरा तहसील के ग्राम #खिमला में निर्माणाधीन #ग्रीनको हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया।
◾निर्माण कार्यों का लिया जायजा: मंत्री श्री शुक्ला ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति, तकनीकी पहलुओं एवं सुरक्षा मानकों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने ग्रीनको प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों से निर्माण की वर्तमान स्थिति, निर्धारित समय-सीमा एवं भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। मंत्री श्री शुक्ला ने ग्रीनको परिसर में आयोजित बैठक में पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रोजेक्ट के निर्माण की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। प्रोजेक्ट के अधिकारियों से चर्चा कर, आवश्यक निर्देश भी दिए।
◾गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर: मंत्री श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। यह प्रोजेक्ट प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा और इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने पर्यावरणीय मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
◾अधिकारी रहे उपस्थित: इस अवसर पर एसडीएम सुश्री किरण आजना, अक्षय ऊर्जा विभाग के श्री राठौर, लोक निर्माण, राजस्व एवं विद्युत विभाग के अधिकारी तथा ग्रीनको प्रोजेक्ट से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि खिमला में निर्माणाधीन यह ग्रीनको पम्प हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट प्रदेश के महत्वपूर्ण पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिसके पूर्ण होने पर क्षेत्र में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।
#Neemuch
#GreenCo
#SolarEnergy
New & Renewable Energy Department, Madhya Pradesh
Department of Energy Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
1 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026