Public App Logo
Profile Picture

PRO JS NEEMUCH

@projsneemuch
554Followers
0Following
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव की उपस्थिति में आयोजित बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं, पोषण गतिविधियों तथा कुपोषित एवं कम वजन वाले बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

     जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश गुप्ता ने विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं पोषण संबंधी गतिविधियों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।

     बैठक में जावद एवं मनासा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, प्रधान कृषि वैज्ञानिक,समस्त परियोजना अधिकारी,समस्त पर्यवेक्षक सहित महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी एवं जिला स्तरीय अमला उपस्थित रहा।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

कुपोषित बच्चों की पहचान कर जनसहयोग से प्रतिमाह 1500 न्यूट्री बास्केट उपलब्ध कराएं - कलेक्टर

नीमच 26 अगस्‍त 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर सभाकक्ष में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव की उपस्थिति में आयोजित बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं, पोषण गतिविधियों तथा कुपोषित एवं कम वजन वाले बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

 जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश गुप्ता ने विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं पोषण संबंधी गतिविधियों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।

◾विभागीय उपलब्धियों पर कलेक्टर ने की सराहना
कलेक्टर श्री चंद्रा ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर शाला पूर्व शिक्षा,हितग्राहियों को गर्म पका भोजन,आभा आईडी निर्माण तथा एफआरएस के माध्यम से टेक होम राशन वितरण सहित विभिन्न गतिविधियों में जिले की उत्कृष्ट प्रगति की सराहना की। उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों में नीमच जिला प्रदेश के टॉप-10 जिलों में तथा संभाग स्तर पर प्रथम स्थान पर है। कलेक्टर ने उपलब्धियों को बनाए रखते हुए शेष लक्ष्यों को भी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

◾कलेक्टर ने दिए ये प्रमुख निर्देश- कुपोषित बच्चों की पहचान एवं न्यूट्री बास्केट: जिले के सभी कुपोषित एवं कम वजन वाले बच्चों की पहचान सुनिश्चित कर जनसहयोग से प्रतिमाह कम से कम 1500 न्यूट्री बास्केट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

◾पोषण मित्रों को सक्रिय करने के निर्देश: जिले में पोषण मित्रों को स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय किया जाए तथा प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर नए पोषण मित्र बनाए जाएं। पोषण गतिविधियों में जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए।

◾स्वयं सहायता समूहों से जोड़ना: एसएएम, एमएएम एवं एसयूडब्ल्यू श्रेणी के बच्चों के परिवारों,विशेषकर माताओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए। जिले में चिन्हित 281 बच्चों के परिवारों को समूहों से जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

◾हॉटस्पॉट आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष निगरानी: एसएएम, एमएएम एवं एसयूडब्ल्यू बच्चों वाले हॉटस्पॉट आंगनवाड़ी केंद्रों को चिन्हित कर विशेष निगरानी रखी जाए। इन केंद्रों पर बच्चों की माताओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए।

◾बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच: सभी हॉटस्पॉट आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराई जाए तथा उनकी नियमित जांच, उपचार एवं फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए।

◾3 से 6 वर्ष के बच्चों का प्रवेश:  3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का आंगनवाड़ी अथवा प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा शाला पूर्व शिक्षा से वंचित न रहे।

◾मंगल दिवस में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता: मंगल दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर पोषण गतिविधियों में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाए।

◾न्यूट्री गार्डन विकसित करने के निर्देश: पर्याप्त स्थान वाले आंगनवाड़ी केंद्रों पर उद्यानिकी विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वय से न्यूट्री गार्डन विकसित किए जाएं।

◾आभा आईडी का लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश: जिले में शेष 1000 आभा आईडी आगामी 15 दिवस में पूर्ण करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

◾आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेने का आग्रह: जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारियों द्वारा कम से कम पांच-पांच आंगनवाड़ी केंद्र गोद लेकर उनके आधारभूत विकास में सहयोग किया जाए।

◾क्षेत्र पर्यवेक्षकों की कार्यप्रगति में सुधार: कलेक्टर ने क्षेत्र पर्यवेक्षकों की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए सभी क्षेत्र पर्यवेक्षकों को आगामी बैठक तक ए अथवा बी श्रेणी में रहने के निर्देश दिए।

◾लाड़ली लक्ष्मी एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: आगामी माह तक लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए। पात्र हितग्राहियों की पहचान एवं पंजीयन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे।

इन योजनाओं एवं गतिविधियों की भी हुई समीक्षा
बैठक में पोषण अभियान, आंगनवाड़ी केंद्रों की शाला पूर्व शिक्षा, गर्म पका भोजन वितरण, टेक होम राशन, आभा आईडी निर्माण,पोषण मित्र गतिविधियां, मंगल दिवस, न्यूट्री गार्डन, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा एसएएम, एमएएम एवं एसयूडब्ल्यू बच्चों की पहचान, स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधन की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

 कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की नियमित समीक्षा, मैदानी स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग तथा निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 बैठक में जावद एवं मनासा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, प्रधान कृषि वैज्ञानिक,समस्त परियोजना अधिकारी,समस्त पर्यवेक्षक सहित महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी एवं जिला स्तरीय अमला उपस्थित रहा।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 27 अगस्त को इंदिरा नगर के वार्ड-8 में आयोजित होगा शिविर

नीमच, 26 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत 27 अगस्त 2026 को नीमच नगर के इंदिरा नगर वार्ड क्रमांक-8 स्थित डोम में शिविर आयोजित किया जाएगा। यह अभियान के क्रम में आयोजित होने वाला चौथा शिविर है। शिविर में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

शिविर में नगर के नागरिकों से संबंधित विभिन्न सेवाओं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का क्रियान्वयन 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आमजन को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सरल, सहज एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराना तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Urban Development & Housing MP 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mukhymantrijanvishwasabhiyan nis:value=MukhymantriJanVishwasAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
उप संचालक ने विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

कृषकों को प्रसंस्करण, यंत्रीकरण एवं उन्नत उद्यानिकी फसलों के संबंध में दिया मार्गदर्शन

नीमच, 25 अगस्त 2026। उप संचालक उद्यान, जिला नीमच द्वारा विकासखंड नीमच के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, कृषि प्रसंस्करण इकाइयों तथा विविध उद्यानिकी फसलों का अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित हितग्राहियों एवं कृषकों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 भ्रमण के दौरान ग्राम झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में श्री रुद्र प्रताप सिंह द्वारा स्थापित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत संचालित मसाला एवं हर्बल प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया गया। यूनिट की गतिविधियों का अवलोकन कर संचालक को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 इसके पश्चात ग्राम उगरान में बागवानी यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत कृषक श्री सीताराम गायरी के ट्रैक्टर का सत्यापन किया गया। ग्राम पंचायत फोफलिया में ‘एक पंचायत-एक उद्योग’ पहल के संबंध में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए योजना से संबंधित जानकारी दी गई तथा स्थानीय स्तर पर उद्यमिता एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

 भ्रमण के अंतिम चरण में ग्राम जीरन में श्री पवन पाटीदार के फार्म का भ्रमण कर विभिन्न फसलों का अवलोकन किया गया। यहां हल्दी, सफेद मूसली, रोजेल, स्टीविया एवं संतरा फसल का निरीक्षण करते हुए कृषक को फसल प्रबंधन एवं उत्पादन से संबंधित आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 उद्यानिकी विभाग के इस क्षेत्रीय भ्रमण का उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन का मैदानी स्तर पर अवलोकन करने के साथ कृषकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Horticulture, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत आरटीसी नीमच में मैत्री फुटबॉल मैच आयोजित

आरटीसी नीमच की टीम ने 2-0 से हासिल की जीत

नीमच, 25 अगस्त 2026। भारत सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत आरटीसी नीमच, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा 24 अगस्त को ए यूनियन क्लब, नीमच एवं आरटीसी नीमच की टीम के मध्य मैत्री फुटबॉल मैच आयोजित किया गया।

 मैच का शुभारंभ आरटीसी नीमच के प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार सिंह एवं श्री छोटन ठाकुर की उपस्थिति में हुआ। रोमांचक एवं कड़े मुकाबले में आरटीसी नीमच की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की।

 पुरस्कार वितरण के दौरान उपविजेता टीम को मेडल एवं ट्रॉफी नगर पालिका नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा द्वारा प्रदान की गई। वहीं विजेता टीम को ट्रॉफी एवं मेडल आरटीसी नीमच के प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार सिंह द्वारा प्रदान किए गए।

 कार्यक्रम में कमांडेंट श्री कुलदीप यादव, उप कमांडेंट श्री बिजेंद्र कुमार दास, सहायक कमांडेंट श्री कमल कुमार आचार्य सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
जिला पंचायत सीईओ ने रात्रि में जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

नीमच, 25 अगस्त 2026। जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने मंगलवार रात्रि 9 बजे जिला चिकित्सालय नीमच का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, आईसीयू एवं इमरजेंसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भर्ती मरीजों से उपचार एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा की।

सीईओ श्री वैष्णव ने चिकित्सकों एवं स्टाफ को निर्देश दिए कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए और ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी से कार्य करें। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा वार्डों, आईसीयू एवं अन्य परिसर में नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाइयां, जांच एवं उपचार की सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने और अस्पताल की व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=healthdeptmp nis:value=Healthdeptmp nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर श्री Himanshu Chandra  की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निम्नानुसार निर्देश दिए-  सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक विभाग प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का निराकरण करे।

 बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक, श्रीमती श्रुति भयडीया, श्री चंद्र सिंह धार्वे सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tl nis:value=TL nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
स्व-सहायता समूहों की बहनों के उत्पादों को मिला बाजार मंच

चार दिवसीय जिला स्तरीय राखी मेले का हुआ शुभारंभ

नीमच, 25 अगस्त 2026। जिला पंचायत नीमच अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  के तत्वावधान में चार दिवसीय जिला स्तरीय राखी मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

 विधायक श्री परिहार ने स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए 25 स्टालों का अवलोकन कर उत्पादों की खरीदारी की और महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने नागरिकों से मेले में पहुंचकर समूह की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पाद खरीदने की अपील की।

 कार्यक्रम में समूह की महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। विधायक श्री परिहार द्वारा दो स्व-सहायता समूहों को 5.50-5.50 लाख रुपये के बैंक क्रेडिट लिंकेज के चेक प्रदान किए गए।

 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान ने भी मेले का भ्रमण कर सभी स्टालों का अवलोकन एवं खरीदारी की। मेले में आकर्षक राखियां, हस्तशिल्प, सजावटी सामग्री एवं जैविक खाद्य उत्पाद उपलब्ध हैं। मेला 24 से 27 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है।

 इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आरिफ खान, जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम श्री शम्भू मईडा, जिला प्रबंधक, जनपद पंचायत सदस्यगण, एनआरएलएम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
टीएल बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में प्रकरणों के निराकरण के निर्देश

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त- कलेक्टर

नीमच, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निम्नानुसार निर्देश दिए-  सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक विभाग प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का निराकरण करे।

◾फोर्स क्लोजर से पहले हितग्राही से चर्चा अनिवार्य: किसी भी शिकायत को फोर्स क्लोजर के लिए भेजने से पहले संबंधित विभाग के एल-1 अथवा उससे ऊपर के स्तर के अधिकारी द्वारा हितग्राही से कम से कम एक बार अनिवार्य रूप से बात की जाए। हितग्राही से चर्चा एवं शिकायत के निराकरण की स्थिति सुनिश्चित करने के बाद ही प्रकरण फोर्स क्लोजर के लिए भेजा जाए।

◾सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग में सुधार: खराब रैंकिंग वाले विभाग लक्ष्य निर्धारित कर अपनी रैंकिंग में सुधार करें तथा टॉप-20 में स्थान प्राप्त करने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

◾मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के शिविरों में प्राप्त शिकायतों का निराकरण: शिविरों में प्राप्त शिकायतों का अनिवार्य रूप से सात दिवस के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

◾फॉर्मर रजिस्ट्री में अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन: संबंधित अधिकारी किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें और पंजीयन की प्रगति बढ़ाएं।

◾विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की जांच: जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी जिले के सभी विद्यालयों में इन्फ्रास्ट्रक्चर, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

◾जनसुनवाई की शिकायतों की नियमित समीक्षा: एडीएम जनसुनवाई में प्राप्त एवं लंबित शिकायतों की समीक्षा करें। समय पर निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

◾निर्देशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई: समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण नहीं करने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएं।

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर के लंबित आवेदनों का निराकरण: शिविर के तहत प्राप्त कुल 336 आवेदनों में से 76 के निराकरण तथा 261 आवेदन लंबित रहने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी लंबित आवेदनों का विभागवार समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

◾गुणवत्तापूर्ण निराकरण की निगरानी: कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को शिकायतों के निराकरण की नियमित निगरानी करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आवेदनों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण एवं सही तरीके से हो।

 बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक, श्रीमती श्रुति भयडीया, श्री चंद्र सिंह धार्वे सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tl nis:value=TL nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
Video 9
Video 10
Video 11
स्वास्थ्य संस्थाओं में निर्धारित समय पर चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य — कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न — स्वास्थ्य सूचकांक बेहतर करने के दिए निर्देश

कलेक्टर Himanshu Chandra  की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित कर जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में निर्धारित समय पर चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।

◾कलेक्टर के प्रमुख निर्देश - चिकित्सकों की अनिवार्य उपस्थिति: जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में ओपीडी के निर्धारित समय में चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य रहे। प्रशासनिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सकों की उपस्थिति सार्थक एप के माध्यम से ही मान्य होगी।

◾अनधिकृत अनुपस्थिति पर कार्रवाई: बिना सूचना के एक माह से अधिक समय से अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध ‘नो वर्क-नो पे’ के आधार पर कार्रवाई के साथ आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए।
जिला चिकित्सालय की सेवाओं में सुधार: सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेंद्र पाटील एवं आरएमओ डॉ. मनीष यादव को जिला चिकित्सालय का दिन में तीन बार निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

◾प्रसव एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं: जावद, मनासा एवं लासूर की स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रसव कक्ष, रेफरल एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्था प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

◾उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की निगरानी: प्रत्येक सेक्टर मेडिकल ऑफिसर साप्ताहिक बैठक का एजेंडा निर्धारित कर एएनसी पंजीयन, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन एवं प्रबंधन की समीक्षा करें। प्रत्येक गर्भवती महिला की प्रसव पूर्व कम से कम चार स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए।

◾ हाई रिस्क एएनसी की प्रतिदिन ट्रैकिंग: उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की संभावित प्रसव तिथि से 15 दिन पूर्व प्रतिदिन ट्रैकिंग शुरू कर उन्हें उच्च स्वास्थ्य संस्था में ही प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

◾टीकाकरण में शत-प्रतिशत उपलब्धि: टीकाकरण में अपेक्षाकृत कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में टीकाकरण से वंचित सभी पात्र बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रतिरोधी परिवारों वाले क्षेत्रों में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने को कहा।

◾कम उम्र में गर्भधारण की रोकथाम: महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग को ऐसे व्यक्तियों एवं समुदाय स्तर के सहयोगियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए, जो परामर्श के माध्यम से कम उम्र में गर्भधारण को रोकने तथा महिलाओं को हाई रिस्क एएनसी बनने से बचाने में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

◾जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को पोषण सहायता: जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को फूड बास्केट उपलब्ध कराने के लिए पात्र महिलाओं का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।
दस्तक अभियान में शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग: दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए कम वजन, अति कम वजन, दस्त एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित बच्चों के अपेक्षाकृत कम चिन्हांकन पर पुनः समुदाय स्तर पर सर्वे एवं स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी बच्चा स्क्रीनिंग से वंचित न रहे।
कम वजन वाले बच्चों का तत्काल उपचार: अभियान में चिन्हित कम वजन वाले बच्चों को तत्काल पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश दिए।

◾एनसीडी कार्यक्रम में फॉलोअप: गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के साथ प्रत्येक मरीज की बीमारी को नियंत्रण में रखने के लिए नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश नोडल अधिकारी को दिए।

◾एसएनसीयू सेवाओं में सुधार: नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई की सेवाओं की समीक्षा कर नवजात मृत्यु दर कम करने एवं सफलतापूर्वक डिस्चार्ज का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए।
एनबीएसयू की गुणवत्ता: सिंगोली एवं मनासा के एनबीएसयू में सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर करने तथा अनावश्यक रेफरल पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

◾राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम: चिन्हित बच्चों के क्लब फुट एवं अन्य सर्जरी संबंधी प्रकरणों की प्रक्रिया एक पखवाड़े में पूर्ण करने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से सूची प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

◾अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा: मातृ मृत्यु, बाल एवं शिशु मृत्यु, एचबीएनसी, क्षय नियंत्रण, मलेरिया नियंत्रण, एड्स नियंत्रण, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना के भुगतान, आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा कर सुधारात्मक निर्देश दिए।

◾बेहतर कार्य करने वाले सेक्टरों की सराहना- बैठक के अंत में विगत वर्ष के कार्यों के आधार पर ‘मेरा सेक्टर सबसे बेहतर’ के अंतर्गत अच्छा कार्य करने वाले चचौर तथा कुकड़ेश्वर शहरी एवं ग्रामीण सेक्टर की सराहना की गई। इनमें मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. मोहित कसेरा, डॉ. लोकेश पाटीदार तथा सेक्टर सुपरवाइजर राधेश्याम मालवीय, बैजनाथ अहीरवार एवं जंत्रीप्रसाद गुप्ता के कार्य की प्रशंसा की गई। निम्न प्रदर्शन वाले सेक्टरों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

 बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेंद्र पाटील, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्री चन्द्र सिंह धार्वे, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर मेडिकल ऑफिसर, नोडल अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर श्री चंद्रा ने की जनसुनवाई, 77 आवेदकों की सुनी समस्याएं

नीमच, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई कर 77 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 जनसुनवाई में मनासा की मेनाबाई ने बिना सहमति कृषि भूमि के धोखाधड़ीपूर्वक विक्रय के संबंध में कार्रवाई, नयागांव की नंदीबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, कुकड़ेश्वर की संगीताबाई ने परिजनों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर कार्रवाई तथा सरवानिया बोर के मुकेश गायरी ने फसल बीमा की राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं, ग्वालटोली के सोनू बंजारा ने जाति प्रमाण-पत्र, सुवाखेड़ा के राजेश नायक ने शौचालय निर्माण की राशि तथा रतनगढ़ के अजीज खान ने ऋण की किश्तों में राहत दिलाने का अनुरोध किया।

 इसी प्रकार आवेदकों ने भूमि नामांतरण, बैंक में जमा राशि प्राप्त करने, बीपीएल योजना के तहत आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास की लंबित राशि, जल निकासी के लिए नाली निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर आवेदकों को नियमानुसार राहत दिलाने के निर्देश दिए।

 जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश,डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, श्रीमती मयूरी जोक, सुश्री श्रुति भयडिया, अतिरिक्त सीईओ श्री अरविंद डामोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansunwai nis:value=Jansunwai nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सफलता_की_कहानी nis:value=सफलता_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/>

एकीकृत कृषि और जैविक नवाचार से बदली खेती की राह

मनासा के प्रगतिशील किसान चेनराम पाटीदार ने खेती के साथ पशुपालन और वर्मी कंपोस्ट को बनाया अतिरिक्त आय का जरिया

कृषि को लाभकारी एवं टिकाऊ व्यवसाय बनाने की दिशा में ग्राम ढाकनी, विकासखंड मनासा के प्रगतिशील किसान श्री चेनराम पाटीदार ने खेती के साथ पशुपालन और जैविक खाद निर्माण को जोड़कर आय बढ़ाने का अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया है। लगभग 2 हेक्टेयर भूमि पर खेती करने वाले श्री पाटीदार ने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए खेती की लागत कम करने के साथ अतिरिक्त आय का स्रोत भी विकसित किया है।

➡️पशुपालन से प्रतिवर्ष लगभग 3 लाख रुपये की अतिरिक्त आय- श्री पाटीदार के पास 1 गाय एवं 4 भैंसें हैं, जिनसे प्रतिदिन लगभग 20 से 25 लीटर दूध का उत्पादन होता है। पशुपालन से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 3 लाख रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। पशुओं से प्राप्त गोबर का उपयोग वे वर्मी कंपोस्ट निर्माण में करते हैं।

➡️वर्मी कंपोस्ट से अतिरिक्त आय और खेती की लागत में कमी- श्री पाटीदार पिछले लगभग 6 वर्षों से गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर रहे हैं। इसका उपयोग वे अपने खेत में करने के साथ अतिरिक्त मात्रा आसपास के किसानों को 10 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचते हैं। पिछले वर्ष उन्होंने लगभग 10 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बेचकर 10 हजार रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित की।
 खेत में नियमित रूप से वर्मी कंपोस्ट के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता में लगभग 50 प्रतिशत तक कमी आई है। इससे खेती की लागत कम होने के साथ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिली है।

➡️पीकेवीवाई योजना से मिला प्रोत्साहन- कृषि विभाग द्वारा संचालित परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत श्री पाटीदार को जैविक खेती के लिए प्रतिवर्ष प्रशिक्षण एवं 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से प्राप्त हो रही है। प्रशिक्षण और प्रोत्साहन का उपयोग वे जैविक खेती की तकनीकों को अपनाने तथा खेत में जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में कर रहे हैं।

➡️किसान क्रेडिट कार्ड से पशुशाला में हुआ बेहतर प्रबंधन- पशुपालन को सुविधाजनक एवं वैज्ञानिक बनाने के लिए श्री पाटीदार ने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पीएसीएस नलखेड़ा से 18 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया। इसका उपयोग उन्होंने पशुशाला का फर्श पक्का कराने, पशुओं के लिए पक्की नांद बनाने तथा पीने के पानी की ऑटोमेटिक व्यवस्था विकसित करने में किया।

➡️योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते किसान- श्री चेनराम पाटीदार ने कृषि, पशुपालन और जैविक खाद निर्माण को एक-दूसरे से जोड़कर संसाधनों का बेहतर उपयोग किया है। पशुओं से प्राप्त गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार होता है, जिसका उपयोग खेत में करने से रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता कम हुई है। वहीं अतिरिक्त वर्मी कंपोस्ट की बिक्री से उन्हें अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है।
 श्री पाटीदार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं से उन्हें कृषि एवं पशुपालन को बेहतर ढंग से संचालित करने में सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के माध्यम से प्राप्त प्रशिक्षण, प्रोत्साहन एवं वित्तीय सुविधा का सदुपयोग कर वे अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

➡️अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण- श्री चेनराम पाटीदार की पहल यह संदेश देती है कि किसान खेती के साथ पशुपालन और जैविक खाद निर्माण को जोड़कर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर लागत कम करने एवं अतिरिक्त आय बढ़ाने का प्रभावी मॉडल अपना सकते हैं। उनका यह प्रयास क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणादायी बन रहा है।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Horticulture, Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
आयुष विभाग द्वारा मनासा एवं जमुनिया कला में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

नीमच, 25 अगस्त 2026। आयुष विभाग के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा एवं शासकीय आयुर्वेद औषधालय जमुनिया कला द्वारा मंगलवार को स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के माध्यम से नागरिकों एवं विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, स्वस्थ जीवनशैली तथा रोगों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।

 शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा टीकाकरण केंद्र, पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनासा में आयोजित निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह सहित विभिन्न रोगों की जांच कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही तनाव प्रबंधन, नशामुक्ति, स्वच्छता तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। शिविर में कुल 39 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदनलाल पाटीदार ने सेवाएं दीं। श्रीमती संतोष बैरागी, श्रीमती चीनू मालवीय, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा श्रीमती सुशीला खिंचावत ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

 इसी क्रम में शासकीय आयुर्वेद औषधालय जमुनिया कला द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया कला में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या, संतुलित आहार तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को उचित खान-पान, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम एवं योग को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में कुल 69 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। शिविर में डॉ. विमला पाटीदार एवं भावना बैरागी ने सेवाएं प्रदान कीं।

 इन शिविरों का उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आयुर्वेद आधारित स्वस्थ जीवनशैली को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Department of Ayush, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
ग्राम बर्डिया में नालसा के 60 दिवसीय मेगा ड्राइव का शुभारंभ

नीमच, 25 अगस्त 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले में नालसा के 60 दिवसीय मेगा ड्राइव का शुभारंभ ग्राम बर्डिया, तहसील मनासा से किया गया। यह अभियान 25 अगस्त से 23 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा। मध्यप्रदेश के चयनित सात जिलों में नीमच भी शामिल है।

 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री गौरव सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा ग्रामों का सर्वे कर पात्र एवं वंचित व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा तथा उन्हें विधिक सेवा योजनाओं एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा।

 मेगा ड्राइव के दौरान ग्राम बर्डिया में विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शासकीय विभागों के समन्वय से जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से पात्र व्यक्तियों को विधिक सहायता और शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर श्री Himanshu Chandra ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई कर 77 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh  
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansunwai nis:value=Jansunwai nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
Video 18
आईटीआई नीमच में सीएलसी राउंड के तहत प्रवेश का अवसर

29 अगस्त तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग

नीमच, 25 अगस्त 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नीमच में आईटीआई प्रवेश के लिए सीएलसी राउंड के तहत प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। सीएलसी राउंड में अभ्यर्थी अधिकतम 5 चॉइस भर सकते हैं।
 आईटीआई नीमच में विभिन्न ट्रेडों में रिक्त सीटें उपलब्ध हैं। इनमें इलेक्ट्रीशियन में 2, फिटर में 4, डीजल मैकेनिक में 11, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 7, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) में 18, स्टेनो हिंदी में 17 तथा फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में 13 सीटें रिक्त हैं।

 प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में चॉइस फिलिंग कर आईटीआई नीमच में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें और उपलब्ध अवसर का लाभ उठाएं।
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Skill Development, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
Video 20
संबल योजना के तहत जिले के 106 हितग्राहियों को 2.25 करोड़ रुपये की राशि अंतरित

नीमच, 24 अगस्त 2026। श्रम विभाग द्वारा संचालित संबल योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 अगस्त को हितलाभ वितरण कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राहियों को सहायता राशि अंतरित की। नीमच जिले के 106 हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 2 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई।

 मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जरूरतमंद श्रमिक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। संबल योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला एनआईसी कक्ष, नीमच में किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, श्रम पदाधिकारी श्री बी.एल. राठौर सहित हितग्राही उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Labour, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम का सत्रारंभ समारोह आयोजित

‘एक पेड़ मां के नाम’, नशामुक्ति एवं स्वैच्छिकता-स्वावलंबन पर दिया जोर

नीमच, 24 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत संचालित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का सत्रारंभ समारोह रविवार को विकासखंड जावद में आयोजित किया गया। समारोह में नवप्रवेशित एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों का उन्मुखीकरण किया गया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रोफेसर डॉ. राजेश मुजाल्दा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षित युवा सामुदायिक विकास, सामाजिक सेवा एवं वंचित वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। श्री अर्जुन माली ने विद्यार्थियों से समुदाय से जुड़कर सामाजिक समस्याओं के समाधान एवं शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहभागी बनने का आह्वान किया।

 जिला पर्यावरण संयोजक श्री यशवंत यादव एवं श्री कपिल गोयल ने पर्यावरण संरक्षण, इको ब्रिक्स, वृक्षारोपण एवं प्रकृति वंदन के महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों को एनएसपीसी-2026 से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वैच्छिकता एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा अध्ययन सामग्री वितरित की गई।

 समापन अवसर पर जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर की सहभागिता में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सामूहिक पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री शिवशंकर शर्मा सहित परामर्शदाता एवं नवांकुर संस्था के प्रतिनिधियों ने सहयोग प्रदान किया। संचालन श्री संतोष कुमार मीणा ने किया तथा आभार श्री जीवन सिंह सोलंकी ने व्यक्त किया।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
Video 23
Video 24