Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

नीमच

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रास्ता विवाद, सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, परंपरागत रास्तों से जुड़े विवाद सहित अन्य सभी राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर जाकर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जाए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh  
Department Of Revenue, Madhya Pradesh 
#Neemuch
#नीमच

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रास्ता विवाद, सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, परंपरागत रास्तों से जुड़े विवाद सहित अन्य सभी राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर जाकर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जाए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के शत-प्रतिशत पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को समयबद्ध एवं परिणाममूलक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Urban Development & Housing MP 
Department of Environment, Madhya Pradesh 
#Neemuch
#नीमच

जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के शत-प्रतिशत पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को समयबद्ध एवं परिणाममूलक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP Department of Environment, Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

नीमच, 20 जुलाई 2026। कलेक्टर सभागार में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में ब्लैक फिल्म लगे वाहनों तथा ब्लैक फिल्म लगाने वाली दुकानों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, जब्ती एवं सीलिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वाहनों के आगे-पीछे विभिन्न जाति एवं समुदायों के नाम लिखकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सीईओ जिला पंचायत ने ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर ढाबों के बाहर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों पर नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूल बसों में इमरजेंसी एग्जिट, पैनिक बटन एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच कराने तथा आरटीओ के माध्यम से बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्रों का परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को सभी सार्वजनिक वाहनों एवं स्कूल बसों की फिटनेस जांच, ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई, स्कूल बस चालकों एवं परिचालकों की नेत्र जांच तथा शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सभी निर्माण विभागों को सड़कों की मरम्मत, ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक संकेतक बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर बनाने तथा वर्षाकाल में जलभराव या पुल-पुलियों पर पानी के बहाव की स्थिति वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं स्टॉप गेट की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नीमच को सड़क पर अतिक्रमण कर सामान बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध जब्ती एवं चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने यातायात पुलिस को नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में वाहन स्वामी के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राहत एवं राहवीर योजना के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#Transportdeptmp
#Neemuch
#नीमच

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश नीमच, 20 जुलाई 2026। कलेक्टर सभागार में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में ब्लैक फिल्म लगे वाहनों तथा ब्लैक फिल्म लगाने वाली दुकानों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, जब्ती एवं सीलिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वाहनों के आगे-पीछे विभिन्न जाति एवं समुदायों के नाम लिखकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीईओ जिला पंचायत ने ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर ढाबों के बाहर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों पर नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूल बसों में इमरजेंसी एग्जिट, पैनिक बटन एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच कराने तथा आरटीओ के माध्यम से बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्रों का परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को सभी सार्वजनिक वाहनों एवं स्कूल बसों की फिटनेस जांच, ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई, स्कूल बस चालकों एवं परिचालकों की नेत्र जांच तथा शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी निर्माण विभागों को सड़कों की मरम्मत, ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक संकेतक बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर बनाने तथा वर्षाकाल में जलभराव या पुल-पुलियों पर पानी के बहाव की स्थिति वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं स्टॉप गेट की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नीमच को सड़क पर अतिक्रमण कर सामान बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध जब्ती एवं चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने यातायात पुलिस को नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में वाहन स्वामी के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राहत एवं राहवीर योजना के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Transportdeptmp #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026

📍कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न

⭐कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में जिले में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, लंबित जल परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक संस्थानों, ढाबों, रेस्टोरेंट संचालकों आदि से जलकर की प्रभावी वसूली सुनिश्चित करने के साथ अन्य महत्वपूर्ण निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JalJeevanMission 
#DWSM 
#SwachhBharat
#Neemuch
#नीमच

📍कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न ⭐कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में जिले में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, लंबित जल परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक संस्थानों, ढाबों, रेस्टोरेंट संचालकों आदि से जलकर की प्रभावी वसूली सुनिश्चित करने के साथ अन्य महत्वपूर्ण निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JalJeevanMission #DWSM #SwachhBharat #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

ग्राम पालसोड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को रात्रि चौपाल पर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर, उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को जाना तथा प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
CM Madhya Pradesh  
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#Goodgovernance
#प्रशासन_गांव_की_ओर
#रात्रि_चौपाल
#Neemuch
#नीमच

ग्राम पालसोड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को रात्रि चौपाल पर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर, उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को जाना तथा प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #Goodgovernance #प्रशासन_गांव_की_ओर #रात्रि_चौपाल #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

Latest नीमच News Videos - Watch the Latest News of August 7, 2026 | Public App