"प्रसंस्करण से समृद्धि": उद्यमियों से हर्बल औषधियों की यूनिट लगाने का आह्वान
==================================
जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड एवं निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न
================================
चीताखेड़ा-सगराना में विकसित हो रहे नवीन औद्योगिक क्षेत्र, 400 भूखण्डों से युवाओं को मिलेगा रोजगार
================================
जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड तथा जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक बुधवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव (IAS) की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
◾प्रसंस्करण इकाई लगाने का आह्वान: सीईओ श्री वैष्णव ने उद्यमियों से कहा कि नीमच जिले की कृषि उपज मंडी हर्बल औषधियों एवं अन्य जिन्सों के मामले में प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी है। अधिकांश उत्पादों का प्रसंस्करण किए बिना ही सीधे देश-विदेश में विक्रय होने से जिले के उत्पादों एवं व्यापारियों को अपेक्षित मूल्य प्राप्त नहीं होता। उन्होंने उद्यमियों से आगे आकर हर्बल/औषधियों के प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने का आह्वान किया। निवेशकों को MSME प्रोत्साहन योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं के माध्यम से हैण्डहोल्डिंग सपोर्ट एवं वित्तीय प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का विकास: बैठक में बताया गया कि ◾एमपीआईडीसी द्वारा ग्राम चीताखेड़ा (जीरन) में नवीन औद्योगिक क्षेत्र का अधोसंरचना विकास कार्य प्रगतिरत है। MSME विभाग से ग्राम सगराना तहसील नीमच नगर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्वीकृति मिल चुकी है। आगामी समय में इन औद्योगिक क्षेत्रों के विकसित होने पर 400 औद्योगिक भूखण्ड उपलब्ध होंगे, जिससे जिले के युवाओं को रोजगार सृजित होंगे।
◾योजनाओं की दी जानकारी: महाप्रबंधक उद्योग विभाग ने जिले के समग्र औद्योगिक विकास हेतु MSME इकाईयों के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम विभाग एवं मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं एवं औद्योगिक भूमि आवंटन संबंधी जानकारी दी गई। PMFME योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को प्रोत्साहन मिल रहा है।
◾अधिकारी-उद्यमी रहे मौजूद: सीईओ ने उद्यमियों की सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया तथा संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग विभाग श्रीमती योगिता भटनागर, श्री अमित सोनी, सब इंजीनियर एमपीआईडीसी तथा मंडी सचिव, श्रम विभाग, एलडीएम, एमपीआरडीसी, विद्युत विभाग, नगर पालिका, टीएनसीपी, आईटीआई, पीडब्ल्यूडी के जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे। उद्योग संघ नीमच, लघु उद्योग भारती नीमच, उद्योग संघ झांझरवाड़ा, उद्योग संघ मोरका के प्रतिनिधि एवं औद्योगिक क्षेत्र मनासा के इकाई प्रतिनिधि एवं अन्य उद्यमी तथा मंडी व्यापारी संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
#Neemuch
Department of MSME, Madhya Pradesh
Industry Policy & Investment Promotion Department
Jansampark Madhya Pradesh
1 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026