असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को ग्राम नेवड़ स्थित नीमच प्रोटीन कारखाने में #प्रधानमंत्री_श्रमयोगी_मानधन_योजना अंतर्गत विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किया गया।
➡️योजना की दी गई जानकारी: शिविर में श्रम विभाग के श्री सज्जन सिंह चौहान ने कारखाने में कार्यरत श्रमिकों को बताया कि 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के असंगठित श्रमिक, जिनकी मासिक आय 15,000 रुपये से कम है, इस योजना में पंजीयन करवा सकते हैं। 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर लाभार्थी को 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान है। लाभार्थी को 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक अंशदान करना होगा, उतनी ही राशि केंद्र सरकार द्वारा भी दी जाएगी।
➡️मौके पर हुआ पंजीयन: शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। श्रम विभाग की टीम एवं कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा मौके पर ही आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं मोबाइल नंबर के आधार पर पात्र श्रमिकों का निःशुल्क पंजीयन किया गया। पंजीयन उपरांत श्रमिकों को श्रमयोगी कार्ड भी वितरित किए गए। कारखाना प्रबंधन ने श्रमिकों को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। श्रम विभाग ने बताया कि जिले में निरंतर शिविर लगाकर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को योजना से जोड़ा जाएगा।
#Neemuch
Department of Labour, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
1 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026