Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image
image

आत्मीयता की पंगत": खातीखेड़ा में पीएम आवास लाभार्थी के घर कलेक्टर ने जमीन पर बैठकर किया रात्रि भोजन ================================== लाभार्थी हरिराम के घर पहुंचे कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, परिजनों से की चर्चा ================================== जनजाति बाहुल्य ग्राम खातीखेड़ा में बुधवार को आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने और उनके निराकरण के निर्देश देने के बाद कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने एक अनूठी पहल की। ◾लाभार्थी के घर पहुंचे कलेक्टर: शिविर के पश्चात कलेक्टर श्री चंद्रा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी श्री हरिराम के नवनिर्मित आवास पर पहुंचे। उन्होंने आवास का अवलोकन कर निर्माण की गुणवत्ता देखी और लाभार्थी एवं उसके परिजनों से आत्मीय चर्चा कर योजना से मिले लाभ का फीडबैक लिया। ◾पंगत में किया रात्रि भोजन: इस दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने लाभार्थी के प्रधानमंत्री आवास पर ही जिलाधिकारियों और परिजनों के साथ जमीन पर पंगत में बैठकर रात्रि भोजन ग्रहण किया। उन्होंने परिवार के साथ भोजन करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और प्रशासन जनता के बीच जाकर उनकी तकलीफों को समझे। ◾अधिकारी रहे मौजूद: इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, वन मंडल अधिकारी श्री एस.के. अटोदे, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने लाभार्थी परिवार के साथ भोजन कर उनका हौसला बढ़ाया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में स्वीकृत समस्त प्रधानमंत्री आवास समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण बनें और हितग्राहियों को समय पर सभी किस्तों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। #Neemuch #PradhanmantriAawasYojana Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

1 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

MORE NEWS

"हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम": नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्‍प हाईड्रो स्‍टोरेज प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण
==================================
समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, रामपुरा तहसील में बन रहा प्रदेश का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट
==================================
एसडीएम किरण आजना, अक्षय ऊर्जा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
=================================
प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने गुरुवार को #नीमच जिले की रामपुरा तहसील के ग्राम #खिमला में निर्माणाधीन #ग्रीनको हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया।
◾निर्माण कार्यों का लिया जायजा:  मंत्री श्री शुक्ला ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति, तकनीकी पहलुओं एवं सुरक्षा मानकों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने ग्रीनको प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों से निर्माण की वर्तमान स्थिति, निर्धारित समय-सीमा एवं भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। मंत्री श्री शुक्‍ला ने ग्रीनको परिसर में आयोजित बैठक में पावर प्रजेन्‍टेशन के माध्‍यम से प्रोजेक्‍ट के निर्माण की प्रगति के बारे में विस्‍तार से जानकारी प्राप्‍त की। प्रोजेक्‍ट के अधिकारियों से चर्चा कर, आवश्‍यक निर्देश भी दिए। 
◾गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर:  मंत्री श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। यह प्रोजेक्ट प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा और इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने पर्यावरणीय मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
◾अधिकारी रहे उपस्थित:  इस अवसर पर एसडीएम सुश्री किरण आजना, अक्षय ऊर्जा विभाग के श्री राठौर, लोक निर्माण, राजस्व एवं विद्युत विभाग के अधिकारी तथा ग्रीनको प्रोजेक्ट से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
      उल्लेखनीय है कि खिमला में निर्माणाधीन यह ग्रीनको पम्‍प हाइड्रो स्‍टोरेज प्रोजेक्ट प्रदेश के महत्वपूर्ण पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिसके पूर्ण होने पर क्षेत्र में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।
#Neemuch
#GreenCo
#SolarEnergy
New & Renewable Energy Department, Madhya Pradesh 
Department of Energy Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

"हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम": नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्‍प हाईड्रो स्‍टोरेज प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण ================================== समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश, रामपुरा तहसील में बन रहा प्रदेश का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ================================== एसडीएम किरण आजना, अक्षय ऊर्जा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद ================================= प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने गुरुवार को #नीमच जिले की रामपुरा तहसील के ग्राम #खिमला में निर्माणाधीन #ग्रीनको हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। ◾निर्माण कार्यों का लिया जायजा: मंत्री श्री शुक्ला ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति, तकनीकी पहलुओं एवं सुरक्षा मानकों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने ग्रीनको प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों से निर्माण की वर्तमान स्थिति, निर्धारित समय-सीमा एवं भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। मंत्री श्री शुक्‍ला ने ग्रीनको परिसर में आयोजित बैठक में पावर प्रजेन्‍टेशन के माध्‍यम से प्रोजेक्‍ट के निर्माण की प्रगति के बारे में विस्‍तार से जानकारी प्राप्‍त की। प्रोजेक्‍ट के अधिकारियों से चर्चा कर, आवश्‍यक निर्देश भी दिए। ◾गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर: मंत्री श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। यह प्रोजेक्ट प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा और इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने पर्यावरणीय मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। ◾अधिकारी रहे उपस्थित: इस अवसर पर एसडीएम सुश्री किरण आजना, अक्षय ऊर्जा विभाग के श्री राठौर, लोक निर्माण, राजस्व एवं विद्युत विभाग के अधिकारी तथा ग्रीनको प्रोजेक्ट से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि खिमला में निर्माणाधीन यह ग्रीनको पम्‍प हाइड्रो स्‍टोरेज प्रोजेक्ट प्रदेश के महत्वपूर्ण पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिसके पूर्ण होने पर क्षेत्र में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। #Neemuch #GreenCo #SolarEnergy New & Renewable Energy Department, Madhya Pradesh Department of Energy Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

अस्पतालों में फायर सेफ्टी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम नीमच श्री पराग जैन एवं तहसीलदार श्री संजय मालवीय ने गुरुवार को नीमच स्थित ज्ञानोदय हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया।
           निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री जैन ने अस्पताल में स्थापित फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट, स्मोक डिटेक्टर, फायर अलार्म सिस्टम एवं आपातकालीन निकास द्वार की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता की का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में तैनात स्टाफ से अग्निशमन यंत्रों के संचालन एवं आपात स्थिति में की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी भी ली। 
       एसडीएम ने अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध बेड, ऑक्सीजन सुविधा, आईसीयू, जनरेटर बैकअप एवं स्वच्छता व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी फायर सेफ्टी उपकरणों को हमेशा चालू हालत में रखा जाए और स्टाफ को समय-समय पर मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाए। 
       श्री जैन ने कहा, कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर फायर सेफ्टी के सभी मापदंडों का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य है। उन्होंने प्रबंधन को फायर एनओसी का समय-समय पर नवीनीकरण एवं सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित था। यह जानकारी तहसीलदार श्री संजय मालवीय ने दी है।
#Neemuch

अस्पतालों में फायर सेफ्टी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम नीमच श्री पराग जैन एवं तहसीलदार श्री संजय मालवीय ने गुरुवार को नीमच स्थित ज्ञानोदय हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री जैन ने अस्पताल में स्थापित फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट, स्मोक डिटेक्टर, फायर अलार्म सिस्टम एवं आपातकालीन निकास द्वार की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता की का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में तैनात स्टाफ से अग्निशमन यंत्रों के संचालन एवं आपात स्थिति में की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी भी ली। एसडीएम ने अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध बेड, ऑक्सीजन सुविधा, आईसीयू, जनरेटर बैकअप एवं स्वच्छता व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी फायर सेफ्टी उपकरणों को हमेशा चालू हालत में रखा जाए और स्टाफ को समय-समय पर मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाए। श्री जैन ने कहा, कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर फायर सेफ्टी के सभी मापदंडों का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य है। उन्होंने प्रबंधन को फायर एनओसी का समय-समय पर नवीनीकरण एवं सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित था। यह जानकारी तहसीलदार श्री संजय मालवीय ने दी है। #Neemuch

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

"प्रसंस्करण से समृद्धि": उद्यमियों से हर्बल औषधियों की यूनिट लगाने का आह्वान
==================================
जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड एवं निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न
================================
चीताखेड़ा-सगराना में विकसित हो रहे नवीन औद्योगिक क्षेत्र, 400 भूखण्डों से युवाओं को मिलेगा रोजगार
================================
जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड तथा जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक बुधवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव (IAS) की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
◾प्रसंस्करण इकाई लगाने का आह्वान:  सीईओ श्री वैष्णव ने उद्यमियों से कहा कि नीमच जिले की कृषि उपज मंडी हर्बल औषधियों एवं अन्य जिन्सों के मामले में प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी है। अधिकांश उत्पादों का प्रसंस्करण किए बिना ही सीधे देश-विदेश में विक्रय होने से जिले के उत्पादों एवं व्यापारियों को अपेक्षित मूल्य प्राप्त नहीं होता। उन्होंने उद्यमियों से आगे आकर हर्बल/औषधियों के प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने का आह्वान किया। निवेशकों को MSME प्रोत्साहन योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं के माध्यम से हैण्डहोल्डिंग सपोर्ट एवं वित्तीय प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का विकास:  बैठक में बताया गया कि ◾एमपीआईडीसी द्वारा ग्राम चीताखेड़ा (जीरन) में नवीन औद्योगिक क्षेत्र का अधोसंरचना विकास कार्य प्रगतिरत है। MSME विभाग से ग्राम सगराना तहसील नीमच नगर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्वीकृति मिल चुकी है। आगामी समय में इन औद्योगिक क्षेत्रों के विकसित होने पर 400 औद्योगिक भूखण्ड उपलब्ध होंगे, जिससे जिले के युवाओं को रोजगार सृजित होंगे।
◾योजनाओं की दी जानकारी:  महाप्रबंधक उद्योग विभाग ने जिले के समग्र औद्योगिक विकास हेतु MSME इकाईयों के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम विभाग एवं मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं एवं औद्योगिक भूमि आवंटन संबंधी जानकारी दी गई। PMFME योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को प्रोत्साहन मिल रहा है।
◾अधिकारी-उद्यमी रहे मौजूद: सीईओ  ने उद्यमियों की सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया तथा संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग विभाग श्रीमती योगिता भटनागर, श्री अमित सोनी, सब इंजीनियर एमपीआईडीसी तथा मंडी सचिव, श्रम विभाग, एलडीएम, एमपीआरडीसी, विद्युत विभाग, नगर पालिका, टीएनसीपी, आईटीआई, पीडब्ल्यूडी के जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे। उद्योग संघ नीमच, लघु उद्योग भारती नीमच, उद्योग संघ झांझरवाड़ा, उद्योग संघ मोरका के प्रतिनिधि एवं औद्योगिक क्षेत्र मनासा के इकाई प्रतिनिधि एवं अन्य उद्यमी तथा मंडी व्यापारी संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। 
#Neemuch
Department of MSME, Madhya Pradesh 
Industry Policy & Investment Promotion Department 
Jansampark Madhya Pradesh

"प्रसंस्करण से समृद्धि": उद्यमियों से हर्बल औषधियों की यूनिट लगाने का आह्वान ================================== जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड एवं निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न ================================ चीताखेड़ा-सगराना में विकसित हो रहे नवीन औद्योगिक क्षेत्र, 400 भूखण्डों से युवाओं को मिलेगा रोजगार ================================ जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड तथा जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक बुधवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव (IAS) की अध्यक्षता में आयोजित की गई । ◾प्रसंस्करण इकाई लगाने का आह्वान: सीईओ श्री वैष्णव ने उद्यमियों से कहा कि नीमच जिले की कृषि उपज मंडी हर्बल औषधियों एवं अन्य जिन्सों के मामले में प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी है। अधिकांश उत्पादों का प्रसंस्करण किए बिना ही सीधे देश-विदेश में विक्रय होने से जिले के उत्पादों एवं व्यापारियों को अपेक्षित मूल्य प्राप्त नहीं होता। उन्होंने उद्यमियों से आगे आकर हर्बल/औषधियों के प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने का आह्वान किया। निवेशकों को MSME प्रोत्साहन योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं के माध्यम से हैण्डहोल्डिंग सपोर्ट एवं वित्तीय प्रोत्साहन दिया जा रहा है। नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का विकास: बैठक में बताया गया कि ◾एमपीआईडीसी द्वारा ग्राम चीताखेड़ा (जीरन) में नवीन औद्योगिक क्षेत्र का अधोसंरचना विकास कार्य प्रगतिरत है। MSME विभाग से ग्राम सगराना तहसील नीमच नगर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्वीकृति मिल चुकी है। आगामी समय में इन औद्योगिक क्षेत्रों के विकसित होने पर 400 औद्योगिक भूखण्ड उपलब्ध होंगे, जिससे जिले के युवाओं को रोजगार सृजित होंगे। ◾योजनाओं की दी जानकारी: महाप्रबंधक उद्योग विभाग ने जिले के समग्र औद्योगिक विकास हेतु MSME इकाईयों के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम विभाग एवं मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं एवं औद्योगिक भूमि आवंटन संबंधी जानकारी दी गई। PMFME योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को प्रोत्साहन मिल रहा है। ◾अधिकारी-उद्यमी रहे मौजूद: सीईओ ने उद्यमियों की सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया तथा संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग विभाग श्रीमती योगिता भटनागर, श्री अमित सोनी, सब इंजीनियर एमपीआईडीसी तथा मंडी सचिव, श्रम विभाग, एलडीएम, एमपीआरडीसी, विद्युत विभाग, नगर पालिका, टीएनसीपी, आईटीआई, पीडब्ल्यूडी के जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे। उद्योग संघ नीमच, लघु उद्योग भारती नीमच, उद्योग संघ झांझरवाड़ा, उद्योग संघ मोरका के प्रतिनिधि एवं औद्योगिक क्षेत्र मनासा के इकाई प्रतिनिधि एवं अन्य उद्यमी तथा मंडी व्यापारी संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। #Neemuch Department of MSME, Madhya Pradesh Industry Policy & Investment Promotion Department Jansampark Madhya Pradesh

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को ग्राम नेवड़ स्थित नीमच प्रोटीन कारखाने में #प्रधानमंत्री_श्रमयोगी_मानधन_योजना अंतर्गत विशेष पंजीयन शिविर आयोजित  किया गया।
➡️योजना की दी गई जानकारी:  शिविर में श्रम विभाग के श्री सज्जन सिंह चौहान ने कारखाने में कार्यरत श्रमिकों को बताया  कि 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के असंगठित श्रमिक, जिनकी मासिक आय 15,000 रुपये से कम है, इस योजना में पंजीयन करवा सकते हैं। 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर लाभार्थी को 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान है। लाभार्थी को 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक अंशदान करना होगा, उतनी ही राशि केंद्र सरकार द्वारा भी दी जाएगी।
➡️मौके पर हुआ पंजीयन:  शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। श्रम विभाग की टीम एवं कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा मौके पर ही आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं मोबाइल नंबर के आधार पर पात्र श्रमिकों का निःशुल्क पंजीयन किया गया। पंजीयन उपरांत श्रमिकों को श्रमयोगी कार्ड भी वितरित किए गए। कारखाना प्रबंधन ने श्रमिकों को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। श्रम विभाग ने बताया कि जिले में निरंतर शिविर लगाकर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को योजना से जोड़ा जाएगा।
#Neemuch
Department of Labour, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को ग्राम नेवड़ स्थित नीमच प्रोटीन कारखाने में #प्रधानमंत्री_श्रमयोगी_मानधन_योजना अंतर्गत विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किया गया। ➡️योजना की दी गई जानकारी: शिविर में श्रम विभाग के श्री सज्जन सिंह चौहान ने कारखाने में कार्यरत श्रमिकों को बताया कि 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के असंगठित श्रमिक, जिनकी मासिक आय 15,000 रुपये से कम है, इस योजना में पंजीयन करवा सकते हैं। 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर लाभार्थी को 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान है। लाभार्थी को 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक अंशदान करना होगा, उतनी ही राशि केंद्र सरकार द्वारा भी दी जाएगी। ➡️मौके पर हुआ पंजीयन: शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। श्रम विभाग की टीम एवं कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा मौके पर ही आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं मोबाइल नंबर के आधार पर पात्र श्रमिकों का निःशुल्क पंजीयन किया गया। पंजीयन उपरांत श्रमिकों को श्रमयोगी कार्ड भी वितरित किए गए। कारखाना प्रबंधन ने श्रमिकों को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। श्रम विभाग ने बताया कि जिले में निरंतर शिविर लगाकर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को योजना से जोड़ा जाएगा। #Neemuch Department of Labour, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026