🚨 कोल्हुई में चोरों का आतंक! दिनदहाड़े सुनसान घर में लाखों की चोरी, 10 से 15 लाख से अधिक के जेवरात लेकर फरार हुए चोर! 😱
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा टोला बगहवा में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है।
शनिवार शाम करीब 4 बजे दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला और सोने-चांदी के कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित श्यामबिहारी और उनकी पत्नी के मुताबिक चोरी गए आभूषणों की कीमत 10 से 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
घर का बिखरा सामान देखकर दंपती के होश उड़ गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
⚡ आखिर कब पकड़े जाएंगे बेखौफ चोर? ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
📢 अन्य खबरों और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #Kolhui #BreakingNews #चोरी #MaharajganjNews #UPPolice #CrimeNews #TheftNews #UttarPradeshNews #ViralNews #LocalNews #TrendingNews #PoliceInvestigation
Maharajganj, Maharajganj | Nov 8, 2026