जमुई: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर लोगों को जागरूक करेगी वाहन, जिला जज ने किया रवाना
12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार- प्रसार के लिए मंगलवार की सुबह जिला परिवहन विभाग एवं विभिन्न बैंक के द्वारा न्यायालय परिसर से प्रचार रथ को रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई संदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ियों को व्यवहार न्यायालय परिसर से रवाना किया। उक्त जानकारी दोपहर 2:00 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है।
इस अवसर पर न्यायालय के समस्त न्यायिक पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे। जिसमें कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुशील कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण शिव हरे, सुधीर सिंहा, कमला प्रसाद, रत्नेश्वर सिंह, मनोरंजन कुमार झा, अमोद कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप कुमार राय, प्राधिकार की सचिव श्रीमती मंजू श्री कुमारी एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यपालिका की तरफ से सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी जमुई डॉक्टर मेनका कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री रामदेव रविदास, सहित विभिन्न बैंक के शाखा प्रबंधक भी उपस्थित थे।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम जनों के लिए चरित्र न्याय पाने के लिए सस्ता और सुलभ रास्ता है। जिसमें सभी प्रकार के छोटे-मोटे सुलहनीय वादों का निष्पादन किया जाता है। उन्होंने जमुई के जनता से आगरा किया कि अवसर का लाभ उठाएं और अपने मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में करें।
प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी ने सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी लोगों के सहयोग एवं परस्पर समन्वय से राष्ट्रीय लोक अदालत को हम जन उपयोगी बना सकते हैं जिससे आम जनता का भला होगा एवं उन्हें न्याय प्राप्त करने में आसानी होगी। #jamuicity #jamuitopnews
Jamui, Jamui | Sep 8, 2026