उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ACS संजय दुबे ने किया निर्माण कार्यों का मैदानी निरीक्षण 🚧🛣️
उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व-2028 को लेकर विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। शुक्रवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) संजय दुबे ने कमिश्नर, कलेक्टर और निगमायुक्त के साथ सिंहस्थ बायपास, मंगलनाथ मार्ग सीवर लाइन और विभिन्न मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने गदा पुलिया, नानाखेड़ा और सांदीपनि चौराहे के चौड़ीकरण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
#Simhastha2028 #UjjainNews #UjjainDevelopment #SanjayDubey #siti24ujjain