उज्जैन: महाकाल के दरबार में पहुंचे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दीपोत्सव और धर्म संसद को लेकर BJP-RSS पर साधा निशाना 🛕
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत के बाद, मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने सरकार पर तीखे सियासी बाण छोड़े। खेड़ा ने उज्जैन के हालिया दीपोत्सव को जनता का ध्यान भटकाने वाला आयोजन करार देते हुए आरोप लगाया कि सरकार बिहार की बाढ़ और दीपोत्सव के दौरान झुलसे बच्चे जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दों पर पर्दा डालना चाहती है। इसके साथ ही, उन्होंने शहर में चल रही 'युवा धर्म संसद' का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की नीयत पर भी सवाल खड़े किए।
#UjjainNews #PawanKhera #Congress #Mahakaleshwar #siti24ujjain