उज्जैन: ग्राम चिकली में अधिकारियों ने परखी जैविक खेती, किसानों को प्राकृतिक खेती और वृक्षारोपण के लिए किया प्रेरित 🌱🚜
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत CEO श्रेयांश कुमट और ASP करणदीप सिंह ने ग्राम चिकली एवं इंगोरिया का भ्रमण किया। अधिकारियों ने किसान वीरेंद्र सिंह के खेत में जीवामृत, कांडा टॉनिक और वेस्ट डीकंपोजर की मदद से की जा रही सोयाबीन की जैविक खेती का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने गीले कचरे से जैविक खाद तैयार करने की प्रक्रिया समझी और किसान के प्रयासों की सराहना की। अधिकारियों ने अन्य ग्रामीणों से भी प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और टिकाऊ कृषि के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील की।
#OrganicFarming #UjjainNews #Agriculture #MPFarmers #siti24ujjain