उज्जैन: उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने किया सम्मान 🙏🛕
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में उत्तराखंड के राज्यपाल एवं पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पहुंचकर बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन और पूजन-अर्चन किया। दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मुकेश सोनी ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया। उन्हें समिति की ओर से भगवान का प्रसाद, दुपट्टा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने देशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए मंदिर परिसर की दिव्य व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #UttarakhandGovernor #BabaMahakal #siti24ujjain