उज्जैन: BJP के रोड शो में अपमान के बाद कांग्रेस ने किया महापौर मुकेश टटवाल का सम्मान, पहनाई पगड़ी 🤝💐
उज्जैन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रोड शो के दौरान महापौर मुकेश टटवाल के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के बाद शहर की राजनीति गर्मा गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेताओं ने महापौर के निवास पहुंचकर उनका पगड़ी और पुष्पहार से भव्य सम्मान किया। इस मौके पर विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय और उज्जैन बेरवा महासंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट मौजूद रहे। विधायक महेश परमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहर के प्रथम नागरिक के पद और गरिमा का पूरा सम्मान करती है, और लोकतांत्रिक व्यवस्था में महापौर का अपमान पूरे शहर का अपमान है।
#UjjainNews #MukeshTatwal #Congress #UjjainMayor #siti24ujjain