उज्जैन: बिना पूर्व सूचना मकान ढहाने का आरोप, नगर निगम की कार्रवाई से मलबे में दबा गृहस्थी का सामान 🏚️🚜
उज्जैन में खजूरवाली मस्जिद के पास शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से एक मकान ढहा दिया। मकान मालिक ओमप्रकाश पोरवाल ने निगम अधिकारियों पर बिना पूर्व सूचना दिए अचानक कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस मकान में उनकी 80 वर्षीय मां रहती थीं। जब पड़ोसियों की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे, तब तक मकान का बड़ा हिस्सा ढहाया जा चुका था। पर्याप्त समय न मिलने के कारण घर के अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान और मंदिर मलबे में दब गया, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। इस अचानक हुई कार्रवाई से आक्रोशित पोरवाल ने नगर निगम के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
#UjjainNews #NagarNigamUjjain #HouseDemolition #MPNews #siti24ujjain